फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट शानदार, खूब बरसे नंबर

Sun, 29 May 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
रिजल्ट आने के बाद खुशी से झूम उठे सुभाष पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल किदवईनगर के स्टूडेंट।  - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) के हाईस्कूल (दसवीं) में नंबरों की जमकर बारिश हुई। ज्यादातर स्टूडेंटों का क्यूमलेटिव ग्रेड प्वाइंट्स एवरेज (सीजीपीए) 10 है। 9 या फिर उससे ज्यादा सीजीपीए पाने वाले स्टूडेंटों की संख्या भी बढ़ी है। इसके अलावा स्कूलों का प्रदर्शन भी सुधरा है। 
विज्ञापन


दसवीं का रिजल्ट शानदार रहा है। डीपीएस आजाद नगर के 60 स्टूडेंटों को 10 सीजीपीए मिले हैं। डीपीएस कल्याणपुर की इशिता द्विवेदी ने 10 सीजीपीए लाकर शहर का मान बढ़ाया है। इस स्कूल के तमाम स्टूडेंटों को बढ़िया मार्क्स मिले हैं। मरियमपुर, गुरुनानक पब्लिक स्कूल, सेठ सनातन धर्म, वुडबाइन गार्डेनिया और मंटोरा पब्लिक स्कूल के स्टूडेंटों को भी खूब नंबर मिले हैं। रिजल्ट आने पर तमाम स्टूडेंट स्कूल भी पहुंचे, जहां नोटिस बोर्ड पर रिजल्ट चस्पा मिला।

शानदार रिजल्ट आने पर स्टूडेंटों ने हिप हिप हुर्रे के नारे भी लगाए। एक दूसरे से गले मिले और बधाई दी। टीचर के साथ सेल्फी लेने का सिलसिला भी चला। स्टूडेंट के साथ ही उनके माता-पिता भी स्कूल पहुंचे और अच्छे मार्क्स के लिए शिक्षकों से शुक्रिया कहा। 
विज्ञापन


स्क्रूटनी को आवेदन आज से
दसवीं के परीक्षार्थी परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन स्क्रूटनी फार्म भरने की व्यवस्था की गई है। स्क्रूटनी फार्म सात दिन तक स्वीकार किए जाएंगे। फार्म वेबसाइट www.cbse.nic.in पर उपलब्ध हैं। वहीं उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गई है।

होम बेस्ड एग्जाम पैटर्न पसंद नहीं
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में जहां अधिकांश स्कूलों ने होम बेस्ड बोर्ड एग्जामिनेशन पैटर्न लेकर खूब बढ़िया परफारमेंस दी। वहीं प्रिंसिपल और स्टूडेंटों का कहना है कि होम बेस्ड पैटर्न पूरी तरह से सही नहीं है। डीपीएस कल्याणपुर की विजयता मेहरोत्रा, अमन जैन, कार्तिक पिल्लई आदि 10 सीजीपीए पाने वाले स्टूडेंटों का कहना है कि होम बेस्ड पैटर्न 10वीं के लिए सही नहीं है। इसमें स्टूडेंट बेफ्रिक हो जाते हैं।

वहीं डीपीएस आजाद नगर के निदेश्‍ाक आलोक मिश्रा, केडीएमए इंटरनेशनल स्‍कूल की प्रिंसिपल नीरू टंडन का कहना है कि होम बेस्ड पैटर्न स्कूलों की परफारमेंस के लिए बढ़िया है लेकिन भविष्य के लिए यह नुकसानदेय है। स्टूडेंट को 10वीं की बोर्ड के लिए सीरियस होना चाहिए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें