प्रांश्ाु त्रिपाठी अपनी मां पुष्पा ओर बहन रुपाली के साथ।
- फोटो : amarujala
हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान पिता चंद्रशेखर त्रिपाठी और दादा हंसादत्त त्रिपाठी का निधन हो गया, फिर भी प्रांशु ने हार नहीं मानी। कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई की और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) की राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एसईई) मेें 24वीं रैंक हासिल करके शहर का मान बढ़ाया। वह सिटी टॉपर भी हैं।
प्रांशु को 600 में से 554 मार्क्स मिले हैं। प्रांशु कहते हैं कि यह सफलता पिता और दादा को श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित कर रहा हूं। प्रांशु का इरादा आईआईटी से बीटेक करना है। उन्होंने जेईई एडवांस का पेपर भी दिया है। इसका रिजल्ट 12 जून को आएगा। प्रांशु को उम्मीद है कि आल इंडिया रैंक 1000 के भीतर रहेगी। ऐसा हुआ तो प्रांशु एसईई की रैंक छोड़ देंगे। इसके जरिए एचबीटीआई कानपुर, आईईटी लखनऊ सहित तमाम कॉलेजों में एडमिशन लिया जाता है।
पर्सनल प्रोफाइल
नाम ः प्रांशु त्रिपाठी
जन्मतिथि ः 7 मई 1999
हाईस्कूल ः 97 फीसदी
इंटरमीडिएट ः 96.2 फीसदी
स्कूल ः डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर 21 सेंचुरी गोविंद नगर
पसंद ः क्रिकेट खेलना और देखना।
जेईई ः 242 मार्क्स हासिल करके जेईई एडवांस का फार्म भरा और 22 मई को पेपर दिया।
परिवार ः मां पुष्पा त्रिपाठी और बहन रुपाली त्रिपाठी (यूपीएसआईसी में संविदा पर तैनाती)।
पढ़ाई में विशेष सहयोग ः फिजिक्स, मैथमेटिक्स के शिक्षक विवेक पांडेय और विनय पांडेय।