फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि की अधूरी वार्षिक परीक्षाएं 20 मई से

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में लॉकडाउन की वजह से अधूरी पड़ीं छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी की वार्षिक परीक्षाएं 20 मई से होंगी। सभी कॉलेज और विवि के अधिकारियों से इस हिसाब से परीक्षा की तैयारी करने को कहा गया है। सेमेस्टर परीक्षाएं भी कराई जाएंगी। ये निर्देश विवि की परीक्षा समिति की ऑनलाइन बैठक में कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने दिए।
विज्ञापन

ऑनलाइन हुई बैठक में कुलपति ने कहा कि सेमेस्टर परीक्षाओं का कोर्स किसी भी हाल में 30 अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम से पूरा करा लें। 20 मई से 30 मई तक बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमकॉम की फाइनल ईयर की परीक्षाओं को संपन्न कराया जाए। इसके बाद जून के मध्य तक अन्य वर्ष की परीक्षाएं कराएं।
उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल तक कोर्स पूरा कराने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जो इसकी मॉनिटरिंग करेगी। बैठक में कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव, प्रो. संजय स्वर्णकार, एसएस पाल, डॉ. बीडी पांडे, डॉ. संदीप सिंह, प्रो. नंदलाल, डॉ. गायत्री सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन

परीक्षा के फार्मेट में नहीं होगा बदलाव
परीक्षा समिति में कुछ लोगों ने परीक्षा के फार्मेट में बदलाव करने की बात कही। इस पर निर्णय हुआ कि इस तरह से परीक्षा कराने में और देरी होगी। प्रश्नपत्र पहले ही छपे हुए हैं। इसलिए बदलाव नहीं होगा।
वहीं, मूल्यांकन के लिए भी शिक्षकों को सेंटर ही आना होगा। शोध छात्रों की ऑनलाइन काउंसिलिंग की बात पर सहमति बनी। हालांकि अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें