यहां बनेगा रेस्ट एंड रिफ्रेश प्वाइंट
- पनकी में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड और कालपी रोड के बीच प्राधिकरण के स्वामित्व वाली 2920 वर्गमीटर जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर ढाबे, दुकान, धर्मकांटा का संचालन किया जा रहा था। विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने पिछले साल नवंबर में इसे तोड़कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। वीसी ने इसी जमीन पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेस्ट एंड रिफ्रेश पाइंट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। यह दो मंजिला बनेगा।
ये सुविधाएं मिलेंगी
सुपर मार्केट, खाने-पीने, बच्चों के खेलने के लिए झूलों सहित प्लेइंग ग्राउंड, किड्स प्ले-रूम, विभिन्न ब्रांड के काफी शॉप, फूड कोर्ट, स्लीपिंग पाॅड्स, गेमिंग लॉज, गेस्ट रूम, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग - अलग टाॅयलेट, सुपर मार्केट, इलेक्ट्रानिक स्टोर, वेटिंग एरिया आदि।
नगर में इस तरह का पहला सेंटर बनेगा
नगर और आसपास के जिलों में फिलहाल रेस्ट एंड रिफ्रेश सेंटर की तरह का कोई स्थान नहीं है। यह पहला सेंटर बनेगा। इसमें खानपान ही नहीं बल्कि ठहरने और बर्थडे, शादी की सालगिरह आदि पार्टियां करने की भी सुविधा मिलेगी।
रेस्ट एंड रिफ्रेश सेंटर दो मंजिला (ग्राउंड प्लस वन) बनेगा। निर्माण में तीन - चार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। टेंडर होने के बाद निर्माण में छह से आठ महीने लगेंगे। -आशु मित्तल, मुख्य अभियंता, केडीए