भाजपा प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने कानपुर में गोविंदनगर विधानसभा उपचुनाव जीतने के लिए सभी प्रमुख नेताओं को बूथ जिताने की जिम्मेदारी सौंप दी है। चेन फैक्ट्री चौराहे के समीप स्थित एक होटल में बुधवार को चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बैठक की।
विज्ञापन
2 of 5
भाजपा प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि संगठन की नजर हर किसी पर है। इसलिए सभी को अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभानी होगी। गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 349 बूथ हैं। इन बूथों पर जिसकी जिम्मेदारी तय होगी, उसे 19 से 21 अक्तूबर मतदान के दिन तक प्रवास करना होगा।
विज्ञापन
3 of 5
भाजपा प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
मतदान का प्रतिशत कैसे बढ़ सकता है, मतदाता कैसे मतदान स्थल तक पहुंचेगा, इसकी योजना बनाएं। बड़े से बड़े पदाधिकारी को यह जिम्मेदारी निभानी होगी।
4 of 5
भाजपा प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने नारा दिया कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को युद्ध स्तर की तैयारी करने की आवश्यकता है। हर हाल में जीत सुनिश्चित करनी है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, मंत्री नंदकुमार नंदी, सत्यदेव पचौरी, सतीश महाना, नीलिमा कटियार, महेश त्रिवेदी, जगतवीर सिंह द्रोण, प्रेमलता कटियार, सलिल विश्नोई, बालचंद्र मिश्र, सुरेश अवस्थी, आनंद राजपाल, राकेश सोनकर, हनुमान मिश्रा, कमलावाती सिंह, रंजीता पाठक, घनश्याम गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।