फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे लगाकर लिया सुरक्षा का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। झींझक ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों व सीएचसी आदि जगहों में पौध रोपण किया गया। नगर पालिका में अध्यक्ष सरोजनी संखवार, ईओ रामअचल कुरील ने पौधे लगाए। सीएचसी में डॉ. राजेश कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ पौध रोपण किया।
विज्ञापन

जलिहापुर गोशाला परिसर में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजीत कटियार ने पौधे लगाए। बीआरसी परिसर में बीईओ ज्ञान प्रकाश ने पौधे लगाए। सिकंदरा कस्बा की बिरहाना चौराहा के समीप कॉलोनी में और राजपुर के जैनपुर मंदिर परिसर में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने पौधरोपण किया।
यहां सिकंदरा एसडीएम रमेश चंद्र यादव, तहसीलदार लखन लाल राजपूत मौजूद रहे। मुंगीसापुर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के तहत मुंगीसापुर प्रधान अनवर मंसूरी ने ग्रामीणों के सहयोग से 500 पौधे लगाए। मुंगीसापुर चौकी इंचार्ज शिव शंकर ने चौकी परिसर में छायादार 50 पौधे रोपे।
विज्ञापन

इसी प्रकार मैथा तहसील में विधायक प्रतिभा शुक्ला ने एसडीएम रामशिरोमणि व तहसीलदार रामशंकर के साथ तहसील परिसर में अशोक, बरगद व पीपल के पौधे लगाए। बाद में विधायक ने सीएचसी शिवली परिसर में अशोक व बरगद आदि के पौधे रोपे।
यहां लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव, बीडीओ प्रभात कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। डेरापुर के इंदरूख गांव के शिव मंदिर एवं तालाब के पास एडीएम साहब लाल व एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी व प्रभारी तहसीलदार लाल सिंह यादव ने ग्रामीणों के सहयोग से 501 पौधे लगाए। बाद में प्रभारी तहसीलदार ने तहसील परिसर व नंदपुर गोशाला में भी पौधे लगाए।
रसूलाबाद में एसडीएम अंजू वर्मा व अन्य प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में 21736 पौधे लगाए गए। सरवनखेड़ा ब्लाक में 92 हजार 413 पौधे लगाए गए। यहां डीडीओ गोरखनाथ भट्ट बीडीओ अशोक कुमार रहे। उप कृषि निदेशक विनोद यादव की मौजूदगी में पियासी गांव में किसानों ने 500 पौधे लगाए।
खानपुर डिलवल स्कूल में समाजसेवियों ने लगाए पौधे
संदलपुर। पर्यावरण संतुलित होना बहुत आवश्यक है। इसके लिए पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाई जा सकती है। यह बात समाजसेवी वीएन संखवार ने प्राथमिक विद्यालय खानपुर डिलवल में पौधरोपण के दौरान कही। यहां आम, अशोक, चितवन आदि के पौधे लगाए गए। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार शुक्ला व अन्य शिक्षक रहे।
लगाने से पहले ही सूख गए पौधे
संदलपुर। धरमपुर ग्राम पंचायत में नर्सरी से उपलब्ध कराए गए पौधे लगाने के पहले ही सूख गए। यहां 250 पौधे लगाए जाने थे। इसमें यूकेलिप्टस, अमरुद, करौंदा व नींबू आदि प्रजातियों के पौधे थे। रविवार को जब इन पौधों को लगाने के लिए देखा गया तो काफी पौधे सूखे मिले। प्रधान संजय गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को गांव के लेखपाल ने पौधे पंचातय भवन में रखवाएं थे। काफी पौधे सूख गए तो लक्ष्य के अनुसार पौधे नहीं लगाए जा सके।
टिकरी में शिखा ने लगाए 25 पौधे
कानपुर देहात। पौधों का जन्मदिन मनाने वाली शिखा सिंह ने रविवार को गांव में अमरुद, नींबू, जामुन, नीम आदि ने 25 पौधे लगाए। उन्होंने पौधरोपण के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए बच्चों को भी पौधे दिए और उन्हें जागरूक किया। बता दें कि शिखा सिंह को अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण गांधी पुरस्कार मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें