इटावा। रक्षाबंधन और फिर जन्माष्टमी पर मथुरा और काशी जाने का मन बनाने वाले यात्रियों को निराशा हो रही है। ट्रेनों में सीटें फुल बताई जा रही हैं। धार्मिक क्षेत्रों में जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग 127 तक पहुंच गई है। कई लोग निजी वाहन या फिर किसी दूसरे साधनों से ृरवाना हुए। हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर इटावा जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या 84 है। इसमें मुख्य रूप से आनंद बिहार-पटना, बांदा टर्मिनल-कानपुर, जम्मू तवी, दून एक्सप्रेस, अमृतसर, साबरमती, वंदे भारत, बीकानेर-प्रयागराज, आगरा फोर्ट आदि ट्रेनें संचालित है। लोगों ने रक्षाबंधन पर्व को विशेष बनाने के लिए धार्मिक स्थलों में घूमने का मन बनाया था। इसमें मथुरा, काशी, प्रयागराज, आगरा आदि जगह शामिल हैं। वहीं, रक्षाबंधन के चलते इन ट्रेनों में सारी सीटें पहले से ही फुल हैं। इसकी वजह से लोग निराश दिखाई दिए।
इटावा जंक्शन से मथुरा जाने वाली पटना-कोटा, लालगढ़ सुपर फास्ट ट्रेन, प्रयागराज जाने वाली जोधपुर हावड़ा-मुरी एक्सप्रेस, कालका नेताजी एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग चल रही है। वहीं, फरक्का एक्सप्रेस, वंदे भारत, पटना-कोटा आदि ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं।
ये हैं वेटिंग की स्थिति
वंदे भारत एक्सप्रेस- 127
पटना-कोटा एक्सप्रेस - 51
जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस - 66
कालका नेताजी एक्सप्रेस - 24
-सूबेदारगंज दून एक्सप्रेस - 89
बीकानेर-प्रयागराज एक्सप्रेस - 47