फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2023: कानपुर में गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में हुई भव्य परेड, सतीश महाना ने किया ध्वजारोहण

Thu, 26 Jan 2023 10:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गणतंत्र दिवस के मौके पर कानपुर में पुलिस लाइन में परेड का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मौजूद रहे। महाना ने झंडारोहण किया। साथ ही वीर सपूतों को सलामी दी।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन में परेड का आयोजन हुआ। पुलिस के घोड़ों ने करतब दिखाए। कार्यक्रम में बाइक शो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। हर वर्ष की तरह इस साल भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मौजूद रहे। उन्होंने झंडारोहण किया। साथ ही वीर सपूतों को सलामी दी।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह आठ बजे से परेड के आयोजन शुरुआत हुई। जय हिंद, भारत माता की जय के नारों से पूरा पुलिस लाइन का परेड ग्राउंड गूंज उठा। घुड़सवार दल की ओर से घुड़दौड़, भाले से जमीन पर पड़ी वस्तु को उठाना, जंप आदि करतब दिखाए गए। वहीं पीआरवी का बाइक शो भी हुआ। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि इस बार परेड अन्य सालों की तुलना में कुछ अलग रही। गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर के सभी थानों और कार्यालयों में झंडारोहण किया गया।
विज्ञापन


भीतरगांव में अनोखा ध्वजारोहण
भीतरगांव में रिंद नदी में बहती धारा के बीच ग्राम प्रधान ने ध्वजारोहण किया। नदी किनारे जुटे ग्रामीणों ने सलामी दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें