फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सुरक्षाकर्मी से मारपीट कर रिवॉल्वर छीनने के प्रयाय के मामले में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नर्वल पुलिस ने बाइक सवार तीन लोगों के खिलाफ पान मसाला कंपनी के सुरक्षाकर्मी से मारपीट कर लाइसेंसी रिवाल्वर छीनने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नौगवां बाजार निवासी धीरेंद्र सिंह एक मसाल कंपनी में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत हैं। धीरेंद्र ने बताया कि पिछले साल 10 सितंबर की रात करीब 9 बजे वह ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। नौगवां बाजार में बाइक सवार योगेंद्र ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उन्हें रोक लिया।
इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, योगेंद्र ने उनकी बाइक की चाभी निकाल ली। बाइक सवार पवन और राहुल ने उनकी गर्दन दबा दी। इस दौरान योगेंद्र ने उनका लाइसेंसी रिवॉल्वर छीनने का प्रयास किया। वहां मौजूद दुकानदार ने घटना की जानकारी उनके बेटे भानू प्रताप को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे भानू के पहुंचने पर आरोपी गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। पीड़ित ने थाने में शिकायत की। आरोप है कि थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने डीसीपी पूर्वी से न्याय की गुहार लगाई। डीसीपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर नर्वल पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें