फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छात्र की आत्महत्या में ब्लैकमेलिंग के आरोपी नाबालिग पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी धाम स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर हाईस्कूल के छात्र अनिकेत उर्फ समीर की आत्महत्या के मामले में काकादेव पुलिस ने ब्लैकमेलिंग करने वाले नाबालिग आरोपी पर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन

काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में हाईस्कूल छात्र अनिकेत (17) बुधवार शाम कोचिंग पढ़ने की बात कहकर निकला था। उसने बहन के आईपैड के कवर में दो अलग-अलग पर्चियों में सुसाइड नोट लिखकर रेलवे स्टेशन के पास खुदकुशी कर ली थी। उसके पिता अनिल सैनी ने क्षेत्र के आरोपी नाबालिग छात्र पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। परिजनों ने बताया था कि जनवरी में स्कूल के कार्यक्रम में अनिकेत ने दूसरे समुदाय की छात्रा संग सेल्फी ली थी। बेेटे ने उस फोटो को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया था। आरोप है कि क्षेत्र का नौवीं क्लास का किशोर उस फोटो को दोनों के परिवार को दिखाने की बात कहकर दो सप्ताह से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इससे डर कर उसने खुदकुशी कर ली थी। काकादेव इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर नाबालिग पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें