फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नजूल भूमि के अवैध बिक्री के मामले में पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सिविल लाइन्स क्षेत्र की नजूल भूमि को अवैध रूप से बेचने के प्रयास का मामला सामने आया है। सिविल लाइन्स के ब्लाक 15 स्थित नजूल भूमि 69, 69ए, 69बी एवं 69सी को लेकर लेखपाल हरिशंकर विश्वकर्मा ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार यह भूमि नजूल सम्पत्ति रजिस्टर के अनुसार “मेरी एंड मेरा मैन स्कूल” के नाम दर्ज है। जांच में पाया गया कि 30 जून 2025 को अमृतसर स्थित अमृतसर डायोसिस ट्रस्ट एसोसिएशन के सचिव दीपक कुमार द्वारा मजिठा रोड निवासी सुनील मसीह के माध्यम से उक्त भूमि विक्रय करने हेतु अनुबंध किया गया। अनुबंध में क्रेता के रूप में कृष्णा विहार नौबस्ता निवासी जितेन्द्र सिंह, बाबूपुरवा कालोनी के नरेन्द्र सिंह एवं कल्याणपुर के बैरी अकबरपुर के नागेन्द्र सिंह के नाम सामने आए हैं। थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें