फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सहकारी समिति में फर्जी तरीके से प्लाॅट आवंटन पर सचिव समेत 15 लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आवास विकास सहकारी समिति कानपुर के सचिव के साठगांठ कर फर्जी तरीके से 14 लोगों को प्लाॅट आवंटित करने का मामला सामने आया है। प्लाॅट आवंटन की जांच आवास विकास परिषद मुख्यालय लखनऊ ने कराई थी। जांच में आवंटन घोटाला सामने आने पर परिषद के एक अधिकारी की तरफ से पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन


सीपी के आदेश पर सेनपश्चिम पारा थाने में आवास विकास समिति कानपुर के सचिव भगवान दास दीक्षित समेत 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। आरोपी सचिव भगवान दास दीक्षित की मौत भी हो चुकी है। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें