फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार चालक की मौत पर पड़ोसी समेत साथियों पर हत्या की रिपोर्ट

Fri, 14 Feb 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मैथा। थाना क्षेत्र के बैरी दरियाव निवासी कार चालक का शव गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचने पर चीत्कार मच गई। मृतक का अंतिम संस्कार करने के बाद भाई ने पड़ोस के ही एक युवक व उसके साथियों के खिलाफ हत्या कर शव नाला में फेंकने की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बैरी दरियाव निवासी कार चालक वेद प्रकाश (32) का गुरुवार दोपहर को अकबरपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसमें आंतरिक रक्तश्राव से मौत होना बताया गया। मृतक के सीने की हड्डी व दोनों पैर टूटे मिले। साथ ही लीवर में भी चोट पाई गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर मां विमला, भाई संतसेवक, कल्लू, बउवा, ओमप्रकाश व परिजन बिलखने लगे। परिजन ने खेरेश्वर वेद प्रकाश का अंतिम संस्कार किया। इसके बाद भाई ओमप्रकाश ने शिवली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।
बताया कि भाई वेदप्रकाश कानपुर में प्राइवेट नौकरी करते थे। वह अविवाहित थे। उनका गांव के नारायण सिंह उर्फ धोनी के घर आना जाना था। 10 फरवरी की सुबह 7:30 बजे के करीब भाई काम करने जाने की बात कहकर निकले थे। शाम को वापस न लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश की। बुधवार सुबह उनका शव कल्यानपुर-शिवली मार्ग पर बैरी असई स्थित पेट्रोल पंप के सामने नाले में पड़ा मिला।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि नारायण सिंह ने रुपयों के लालच में अपने साथियों संग मिलकर भाई की हत्या कर शव फेंका है। थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में चार टीमें दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें