फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पेंटिंग प्रतियोगिता में जानवी को मिला प्रथम स्थान

Fri, 14 Feb 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं के साथ आयोजक व शिक्षक। - फोटो : स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला गंगा समिति द्वारा रनियां रायपुर के फूलेश्वर महादेव इंटर कॉलेज में नदी एवं पर्यावरण संरक्षण पर पेंटिंग व चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। इसमें स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक पेटिंग बनाई। सबसे बेहतर पेंटिंग में जानवी को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आलोक सिंह व डीएफओ एके द्विवेदी के निर्देश पर यह प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कॉलेज के बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। पर्यावरण एवं नदी संरक्षण विषय पर बच्चों ने चित्रों के माध्यम से नदी में गंदा पानी रोकने, पेड़ों को बचाने, जलीय जीवो के संरक्षण, वर्षा का जल संरक्षण करने का संदेश दिया।
सुंदर चित्र बनाने वाली छात्राओं में जानवी दुबे को प्रथम, रक्षा को द्वितीय व सौम्या सिंह को तृतीय स्थान मिला। वहीं, मानसी और आस्था को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी विवेक सैनी, विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू सिंह, रमा तिवारी, दीपिका सेंगर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें