फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कंपनी के प्रबंध निदेशक पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रामकी इंफ्रा के सहायक महाप्रबंधक कंदुला विजय ने नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 2011 में डीई कंट्रोल कंपनी हैदराबाद से हुए उप ठेका समझौते के बाद पक्षकारों ने 2012 में आपसी सहमति से सभी दावे सुलझाए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि बावजूद इसके डीई कंट्रोल कंपनी के निदेशक शशेंद्र द्विवेदी ने 2017 में एमएसएमई अधिनियम के तहत रामकी इंफ्रा के खिलाफ झूठा दावा दाखिल किया। कानपुर स्थित एमएसएमई सुविधा परिषद में याचिका दाखिल करते वक्त पूर्व तिथि के उच्च मूल्य के स्टाम्प पेपर का उपयोग किया गया जिनकी कीमत तीन जून 2024 में 37.81 लाख और 19 नवंबर 2024 को 5.08 लाख रुपये है। इन दस्तावेजों का प्रयोग उनकी कंपनी के खिलाफ आदेश प्राप्त करने के लिए किया गया है जिससे कंपनी को नुकसान हुआ। नवाबगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि कंपनी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें