फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्लॉट पर कब्जा कर 20 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में पूर्व पार्षद समेत सात पर रिपोर्ट

Sat, 29 Mar 2025 09:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: 20 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में पूर्व पार्षद समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थानाक्षेत्र में ठेकेदार ने पूर्व पार्षद पर प्लॉट पर जबरन कब्जा करने और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर पूर्व पार्षद ने अन्य लोगों के साथ मिलकर कचहरी के पास घेरकर मारपीट की। पुलिस ने पूर्व पार्षद समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कृष्णानगर के रहने वाले ठेकेदार सूरज गुप्ता के अनुसार श्यामनगर डी ब्लॉक में चिन्नी बाली का प्लॉट है। वह वर्तमान में दिल्ली में परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि इस प्लॉट के ठीक बगल में पूर्व पार्षद राजीव सेतिया का मकान है। चिन्नी बाली ने अपने करीब 1.50 करोड़ कीमत के प्लॉट की पॉवर ऑफ अटार्नी उनके नाम कर दी। इससे खुन्नस खाकर पूर्व पार्षद रंजिश मानने लगे। पूर्व पार्षद ने चिन्नी बाली की देवरानी वंदना दत्त से फर्जीवाड़ा करके एग्रीमेंट समेत अन्य लिखापढ़ी कराकर प्लॉट को हड़पने का भी प्रयास किया।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। 18 जनवरी 2025 को कचहरी में राजीव, उसकी पत्नी मुस्कान सेतिया और चार अज्ञात लोग मिल गए। राजीव ने धमकाते हुए 20 लाख रुपये गुंडा टैक्स न देने पर मकान में रहने न देने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार चौकी और थाने में सुनवाई न होने पर न्यायालय में गुहार लगाई गई। शनिवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पूर्व पार्षद राजीव सेतिया, उसकी पत्नी मुस्कान, वंदना दत्त और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें