फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 1.46 करोड़ की धोखाधड़ी में सगे भाइयों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रायपुरवा थानाक्षेत्र में एक फर्म मालिक ने दो पार्टनरों पर बंद हो चुकी फर्म के फर्जी कागजात तैयार कर बैंक में खाता खोल करोड़ों रुपये के लेनदेन का आरोप लगाया है। इनकम टैक्स का नोटिस मिलने पर हुई जानकारी के बाद पीड़ित ने सगे भाइयों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


तेजाब मिल कैंपस निवासी वरुण जायसवाल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2011 में उन्होंने एक फर्म खोली थी। फर्म में उनके अलावा तीन पार्टनर शीला जायसवाल, रेलबाजार के फेथफुलगंज निवासी सगे भाई विनोद शर्मा और अतुल शर्मा थे। फर्म का कोई भी खाता नहीं था।

आरोप है कि फर्म खुलने के दो महीने बाद सगे भाइयों ने फर्म बंद करवा दी। 28 मई 2025 को उनके पास इनकम टैक्स विभाग का नोटिस आया तब पता चला कि दोनों ने बैंक में खाता खोलकर वर्ष 2020-21 में 1.46 करोड़ का लेनदेन किया है। रायपुरवा थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें