फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेडिकल स्टोर संचालक से मारपीट व तोड़फोड़ में 12 पर रिपोर्ट

Sat, 26 Jul 2025 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के कारी-कलवारी में बुधवार रात को मेडिकल स्टोर संचालक से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर पर 12 के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरे पक्ष ने शुक्रवार को मामले में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कारी-कलवारी निवासी मेडिकल स्टोर संचालक अंशू सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार की रात नौ बजे के करीब कार सवार चार लोग नशे में धुत होकर दवा लेने आए थे। दवा लेने के बाद वह आपस में गाली-गलौज करने लगे। समझाने पर वह लोग वापस चले गए। रात 11:30 बजे के करीब गैजूमऊ निवासी जेपी यादव, उसका भाई पवन यादव, बैजूपुरवा निवासी अशोक यादव, ऋषि संखवार, शिवम यादव, हसनापुर निवासी ललित यादव, जयराम यादव व पांच अन्य लोग उसके घर आ गए।
आरोप लगाया कि आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर दी। बचाने आए लोगों को देख आरोपी धमकी देकर भाग निकले। वहीं दूसरे पक्ष के जेपी यादव ने बताया कि उनपर लगाए आरोप झूठे हैं। मेडिकल स्टोर संचालन ने रूरा-शिवली मार्ग पर उसकी कार में टक्कर मार दी थी। कार का नुकसान देने से बचने के लिए उनपर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक की तहरीर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष की ओर से मिली तहरीर की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें