फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सड़क पर मनाया बर्थडे, राहगीर को पीटा, 35 के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 17 May 2021 09:44 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

केडीए फ्लैट के पास कुछ लोग सड़क पर नशेबाजी करते हुए बर्थडे पार्टी मना रहे थे। समीर के गुजरने पर युवकों ने उन्हें पीट दिया। शोर सुनकर बस्ती के लोग दौड़े तो हमलावर उन पर पथराव करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जूही थाना क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए सड़क पर सार्वजनिक रूप से बर्थडे मना रहे 35 युवकों ने राहगीर के साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव में आए लोगों पर पथराव कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। किदवई नगर एन-ब्लॉक बस्ती निवासी समीर अहमद शनिवार की देर शाम को ओ-ब्लाक स्थित अपने दोस्त के घर जा रहे थे। केडीए फ्लैट के पास कुछ लोग सड़क पर नशेबाजी करते हुए बर्थडे पार्टी मना रहे थे।

समीर के गुजरने पर युवकों ने उन्हें पीट दिया। शोर सुनकर बस्ती के लोग दौड़े तो हमलावर उन पर पथराव करते हुए भाग निकले। समीर की मां नसरीम बानो ने वसीम गोसी, गुड्डू करिया, दीपक, अमित, दीपक, बोनू प्रजापति, नसीम, साबू, बिट्टू , सचिन, अरुण व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी संतोष आर्य ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ बलवा, मारपीट, जानमाल की धमकी व महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें