फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दूसरे दिन भी जारी रहा मरम्मत कार्य, टैंकरों से पहुंचा घरों में पानी

Fri, 28 Nov 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। नगर के जवाहर नगर वार्ड स्थित नई पानी की टंकी की लाइन में बुधवार को वॉल्व में खामी आने से चार वार्डों की जलापूर्ति ठप हो गई थी। गुरुवार को दूसरे दिन भी फाल्ट दूर न हो पाने से लोगों को परेशानी हुई। हालांकि नगर पंचायत ने दो टैंकरों से चार वार्डों में सुबह व शाम पानी का वितरण कराया।
विज्ञापन

रूरा स्टेशन मार्ग के जवाहर नगर वार्ड सरकारी समिति की गोदाम के बगल में नई पानी टंकी बनी है। जिसकी सप्लाई क्राॅसिंग के इस पार चार वार्डों शिवाजी नगर, बजरंग नगर, रामनगर व शास्त्री नगर की जाती है। बुधवार को वॉल्व में खामी आने आपूर्ति ठप हो गई। जिससे लगभग चार सौ उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
गुरुवार को कर्मचारी समस्या को दूर करने में जुटे रहे मगर देर शाम तक खामी दूर नहीं हो सकी। पानी न आने से लोग परेशान हैं। हालांकि नगर पंचायत के द्वारा दो पानी के टैंकरों को लगाकर प्रत्येक वार्डों में पानी प्रत्येक उपभोक्ता तक पहुंचाया जा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिल रही है। वही ईओ मनीष कुमार ने बताया कि मरम्मत का कार्य कर्मियों के द्वारा किया जा रहा। गुरूवार की देर रात तक समस्या को ठीक करा दिया जाएगा। शुक्रवार को आपूर्ति सुचारू रूप से पहले की तरह चालू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें