डॉ. मधु माहेश्वरी
- फोटो : अमर उजाला
एक समय सर्वाइकल समस्या से जूझीं डॉ. मधु माहेश्वरी अब समाज का ‘मरहम’ बन गईं हैं। सबसे अधिक देर तक दंडासन करने पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। इस उपलब्धि के लिए उन्हें माहेश्वरी वुमेन ऑफ वर्थ संस्था ने विश्व की 451 महिलाओं में शामिल कर 11 जून को सम्मान दिया। वे समाज को स्वस्थ रखने का मिशन तपस्वी नेचुरोथिरैपी एंड योगा सेंटर बनाकर पूरा कर रहीं हैं। वे विराट नगर स्थित सैनिक पार्क में निशुल्क एरोबिक एवं योग शिविर चलातीं हैं।
कानपुर में चकेरी के फ्रेंड्स कालोनी निवासी एचएएल कर्मी तेजेंद्र माहेश्वरी की पत्नी मधु माहेश्वरी को 26 जनवरी 2018 को सर्वाइकल का अटैक पड़ा। तेजेंद्र ने शहर के रीजेंसी अस्पताल में बोन स्पेलिस्ट डॉ. हरप्रीत सिंह से संपर्क किया। उन्होंने मधु की हालत देख तत्काल ऑपरेशन के लिए कहा।