फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों से हुई लाउडस्पीकर हटाने की शुरूआत

विज्ञापन
Removal of loudspeakers started from mosques - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश का पालन यहां जनपद में मस्जिदों से शुरू हुआ है। गुरुवार को नरैनी क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक ने स्थानीय जामा मस्जिद व बशीर भवन में ऊपर छत पर लगे लाउडस्पीकर हटवा दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय धर्मगुरुओं से बातचीत करके उनकी स्वेच्छा से यह काम अंजाम दिया गया है। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाने को कहा है। उधर, मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि लाउडस्पीकर की आवाज धार्मिक स्थल से बाहर न आए। ऐसे में तमाम धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकरों की आवाज को मानक के मुताबिक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें