कन्नौजः वस्तु एवं सेवाकर के तहत जीएसटीआर-1 रिटर्न दाखिल करने की वित्त मंत्रालय द्वारा जारी की गई माहवार तिथियों की सूची वाणिज्य कर कार्यालय पहुंच गई है। इसमें अधिकारियाें को भी हिदायत दी गई है कि वह कारोबारियाें को जागरुक करें।
विज्ञापन
Trending Videos
मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि...
डेमो पिक
मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऐसे करदाता जिनका कुल सालाना टर्नओवर डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक है, उन्हें मासिक आधार पर रिटर्न फाइल करना है। पहला जीएसटीआर-1 रिटर्न 31 दिसंबर तक भरना है। इसमें जुलाई से लेकर अक्तूबर 2017 तक की खरीद और बिक्री का विवरण कारोबारियाें को देना होगा। वहीं जीएसटी के प्रारुप-3 बी के तहत हर माह जमा हो रहे रिटर्न पहले की तरह ही भरे जाते रहेंगे। असिस्टेंट कमिशभनर पंकज लाल ने बताया कि जीएसटी के पहले रिटर्न भरने की तारीखे तय कर दी गई हैं। जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी को प्रारुप 3-बी पहले की तरह हर माह की 20 तारीख को दाखिल करना होगा। नवंबर माह का 3-बी 20 दिसंबर 2017 तक दाखिल करना होगा।