फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: धर्मांतरण का आरोप लगाने वाली महिला पलटी, बोली- भाजपा नेताओं ने धमकी देकर लिखाई रिपोर्ट, मुझे पति से...

Thu, 01 Jul 2021 11:36 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

महिला ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के भाजपा नेताओं ने जबरन उसे धमकाया और जेल भिजवाने की धमकी दी। इसके बाद उसकी तरफ से खुद तहरीर लिखकर पति के खिलाफ फीलखाना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। 
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन प्रकरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मांतरण को लेकर कानपुर में एक अलग तरह का मामला सामने आया है। अपने पति के खिलाफ जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला अपने बयान से पलट गई। पीड़िता ने बताया कि उसने मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह किया था और इसको लेकर उसे कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि मोहल्ले के भाजपा नेताओं ने जबरन उसे धमकाया और जेल भिजवाने की धमकी दी। इसके बाद उसकी तरफ से खुद तहरीर लिखकर पति के खिलाफ फीलखाना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। महिला ने पुलिस के सामने भी अपना बयान दर्ज कराया है।

फीलखाना पुलिस अब भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला सपना राजपूत ने बताया कि हम खुद थाने नहीं आए थे, मेरे पास भाजपा वाले आए थे। साथ ही ये धमकी दी कि तुम्हारा पति मुसलमान है, इसे भगाओ नहीं तो तुम्हें भी फंसा देंगे। ये बात भाजपा नेता पंकज तिवारी ने कही, तो हम डर गए। लेकिन हमें ये नहीं पता था कि ये लोग हमारे आदमी को फंसा देंगे।
विज्ञापन


अब हमारे बच्चों को कौन पालेगा और खिलाएगा। मुझे पता था कि मेरा पति मुस्लिम हैं, मेरे बच्चे का खतना नहीं कराया गया है। पंकज तिवारी, संजय मिश्रा और अर्चना समेत अन्य भाजपा नेताओं ने जबरन एफआईआर दर्ज कराई है। हम नहीं चाहते थे कि एफआईआर दर्ज हो। शादी के सात साल हो गए मेरे दो बच्चे पहले पति से और एक नौशाद से हैं। मुझे अपने पति से कोई भी शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें