कानपुर में जूही थाना क्षेत्र में जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। जहां युवक ने पहले किशोरी को अपने प्रेमजाल में फांसाया। फिर परिजनों की मदद से धर्म परिवर्तन करा तीन दिन तक घर में बंधक बना कर रखा। जानकारी के बाद परिजनों ने युवक के खिलाफ जूही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया। जूही निवासी ई-रिक्शा चालक के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां व एक बेटा है। पत्नी घरों में चौका बर्तन करती है। ई रिक्शा चालक ने बताया कि बीती 17 जुलाई की शाम उनकी 14 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई थी।
दो दिन बाद इलाकाई लोगों से पता चला कि उनकी बेटी को घर से कुछ दूरी पर रहने वाले गैर समुदाय का युवक मुन्ना अपने साथ ले गया है। उसे अपने परिवार की मदद से घर में बंधक बनाकर रखा गया है। बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया है। अब उसपर शादी का दबाव बना रहा है।
पिता ने जूही पुलिस को दी। पुलिस ने मुन्ना के घर से किशोरी को बरामद कर लिया। इसके बाद उसका बयान दर्ज कर किशोरी के परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।