फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: लखनऊ के लिए 21 से एक और मेमू, सुबह 7:50 पर जाएगी, पीजीआई जाने-आने वालों को भी होगी आसानी

Sat, 20 Nov 2021 10:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ जाने वाले यात्रियों को एक और मेमू मिल गई है। कानपुर सेंट्रल से लखनऊ होते हुए उतरेटिया के लिए 12 कोच की मेमू ट्रेन 21 नवंबर से शुरू होगी। उतरेटिया स्टेशन रायबरेली रूट पर है और पीजीआई अस्पताल यहां से करीब है। अभी तक एक ही मेमू शाम को कानपुर से लखनऊ चलती है। दूसरी डेली ट्रेन प्रतापगढ़ इंटरसिटी भी शाम साढ़े पांच बजे कानपुर से लखनऊ जाती थी। इससे नौकरीपेशा वाले डेली यात्रियों को कोई फायदा नहीं मिलता था।
विज्ञापन


यह है मेमू का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 04296 कानपुर से सुबह 7:50 बजे चलकर कानपुर ब्रिज, मगरवारा, उन्नाव, सोनिक, अजगैन, कुसुंभी, जयतिपुर, हरौनी, पिपरसंड, अमौसी, मानक नगर होते हुए 9:40 बजे लखनऊ वेस्ट और 9:55 बजे लखनऊ चारबाग स्टेशन पहुंचेगी। सुबह 10:30 बजे ट्रेन उतरेटिया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04297 उतरेटिया से शाम 5:30 बजे चलकर 6:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। दस मिनट ठहराव के बाद ट्रेन निर्धारित रूट से होते हुए रात 8:20 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी।

मुंबई-भागलपुर ट्रेन के फेरे 21 दिसंबर तक बढ़े
मुंबई सेंट्रल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन (09185) 27 नवंबर, चार, 11 और 18 दिसंबर तक चलेगी। मुंबई से यह ट्रेन सुबह 11:05 बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर 1:05 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और पांच मिनट ठहराव के बाद दूसरे दिन सुबह 10 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09186 भागलपुर से मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन 30 नवंबर, सात, 14 और 21 दिसंबर को चलेगी। भागलपुर से यह ट्रेन सुबह पांच बजे चलकर रात 3:30 बजे कानपुर सेंट्रल और दूसरे दिन सुबह 7:20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। पहले यह ट्रेन नवंबर तक की चलनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें