फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पर्यावरण संरक्षण को समर्पित पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
सर पदमपत सिहांनिया एजुकेशन सेंटर में संरक्षण का संकल्प पर आधारित पुस्तक का विमोचन करते मुख्य अत - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। सर पद्मपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर, कमलानगर में शनिवार को सस्टेनेबल कानपुर: संरक्षण का संकल्प विषय पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वन संरक्षक कानपुर मंडल एनके जानू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज में सच्चा परिवर्तन तभी संभव है जब प्रत्येक व्यक्ति जमीनी स्तर से प्रयास करे। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या भावना गुप्ता ने कहा कि यह महज पुस्तक नहीं बल्कि विद्यालय की ओर से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। विद्यालय की इस पहल में नगर निगम, वन विभाग, जिला गंगा समिति सहित सरकारी विभागों ने मजबूत साझेदारी निभाई है। विद्यालय के छात्रों की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए किए 43 नुक्कड़ नाटकों, 1500 से अधिक पौधों का रोपण, घाटों की सफाई, कचरे से खाद बनाने, विभिन्न क्षेत्रों में पक्षियों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था आदि का ब्योरा पुस्तक में है। इस दौरान नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी शशांक शुक्ला, कानपुर प्लॉगर्स की संस्थापक डॉ. संजीवनी शर्मा, उप प्रधानाचार्या वंदना त्रिवेदी समेत बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। सभी पुस्तक का वितरण किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें