फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पूर्व जिला खनिज अधिकारी व इंस्पेक्टर समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 Oct 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 26 सीकेटीपी-18- परिचय- 14 सितंबर को अमर उजाला में छपी खबर का पीडीएफ। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। अवैध खनन व मानक से अधिक खनन कराने के मामले में अदालत के आदेश पर भरतकूप थाना पुलिस ने शुक्रवार को तत्कालीन जिला खनिज अधिकारी व इंस्पेक्टर समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर खनन कारोबारी से पूछताछ भी की है। वहीं, खनिज विभाग के अधिकारियों से पूछताछ के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन


रौली कल्याणपुर भरतकूप निवासी हरिओम उर्फ पिंटू ने अदालत में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया था कि खनन कारोबारी रामबाबू गर्ग फर्जी तरीके से बिना फोरमैन लाइसेंस के अवैध खनन व लोडिंग कर रहा था। स्वीकृत स्थल से अधिक खनन दो दिन में करा लिया गया। इसकी जांच भी हुई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
इस मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने 10 दिन पहले सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश भरतकूप थाना पुलिस को दिए थे। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद भारती के आदेश के बाद पुलिस ने शुक्रवार को तत्कालीन खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह, खान निरीक्षक मंटू सिंह, खनन कारोबारी फाटा पुरवा रसिन निवासी रामबाबू गर्ग व प्रेमबाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर खनन कारोबारी से पूछताछ की गई है। खनिज विभाग के अधिकारियों से पूछताछ के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है।

मजदूरों की जगह मशीनों से कराया काम
भरतकूप क्षेत्र के रौली कल्याणपुर के पहाड़ के पट्टाधारक रामबाबू गर्ग को खनन नियमों के तहत पट्टा क्षेत्र में 75 मजदूरों से काम कराने की अनुमति मिली थी। खान सुरक्षा निदेशालय व श्रम रोजगार मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार हर साल इसकी रिपोर्ट पट्टाधारक को विभाग को दी जानी थी लेकिन पट्टाधारक ने रिपोर्ट नहीं भेजी। इसी बीच शिकायतकर्ता हरिओम उर्फ पिंटू ने डीएम से लेकर विभाग के निदेशालय तक शिकायत की कि नियमों की अनदेखी की जा रही है। मानव श्रम की जगह पोकलैंड व जेसीबी से कार्य कराया जा रहा है। शिकायत के बाद जांच टीम ने जांच की थी और शिकायत को सही पाया था। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद शिकायतकर्ता अदालत चला गया। संवाद
एक रात में सात हजार घन मीटर करा दिया खनन
मामले में सबसे बड़ी शिकायत यह थी कि 20-21 नवंबर 2021 को यानी 24 घंटे में पट्टाधारक ने सात हजार घन मीटर में खनन करा लिया है। जो नियमों के विपरीत है। खान सुरक्षा निदेशालय व श्रम रोजगार मंत्रालय की टीम ने इस शिकायत को मौके पर जांच करने पर सही पाया था।
अधिकारियों ने जांच पर कार्रवाई नहीं की इसलिए उन पर दर्ज हुई रिपोर्ट
चित्रकूट। सवाल यह उठ रहा है कि जब खान सुरक्षा निदेशालय व श्रम रोजगार मंत्रालय की टीम ने जांच में शिकायत सही पाई तो पट्टाधारक पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? दरअसल, जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट जिले के अधिकारियों को देकर कार्रवाई कराने के लिए संस्तुति की थी लेकिन तत्कालीन जिला खनिज अधिकारी व इंस्पेक्टर ने आरोपी पट्टाधारक पर रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई। अदालत में मामला आने पर अदालत ने दोनों अधिकारी को दोषी मानकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। दोनों अधिकारी अवैध खनन या नियमों का उल्लंघन कराने में आरोपी नहीं है बल्कि विभागीय जांच रिपोर्ट के बाद भी आरोपी पट्टाधारक व उसके सहयोगी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को गलत माना गया है। इसी को लेकर अदालत ने नाराजगी जाहिर कर दोनों अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें