फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: रिश्ते के ताऊ ने मासूम से किया दुष्कर्म फिर बच्ची को खून से लथपथ हालत में दरवाजे पर छोड़ा

Thu, 23 Apr 2020 09:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बे में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पांच वर्षीय बच्ची को पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के ताऊ ने गुरुवार शाम दुष्कर्म का शिकार बनाया। अरोपी बच्ची को रक्तरंजित हालत में उसके दरवाजे पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


खून से लथपथ बच्ची ने मां को पूरी घटना बताई। जिसके बाद आननफानन में पिता ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को घर के पास ही दबोच लिया। पिता की तहरीर पर आरोपी के विरूद्ध पाक्सो एक्ट व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी सब्जी बेचता है।

 
विज्ञापन

कस्बा के रहने वाले एक (45) व्यक्ति ने समाज का शर्मसार करने वाले घटना की। वह बगल में रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची को टॉफी देने के बहाने के घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। रक्तरंजित हालत में उसके दरवाजे के पास छोडक़र भाग गया।

बच्ची ने मां को घटना के बावत जानकारी दी। इसके बाद पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। आरोपी को घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरूद्ध पाक्सो एक्ट व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया।

वहां अधिक रक्तश्राव होने के कारण गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कस्बे के लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी की पत्नी शादी के बाद उसे छोडक़र चली गई थी। वह घर में भाई के साथ रहता था। घटना के वक्त वह अकेले था। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें