अातंकी की मां ने बयां की दर्द भरी दास्तां, सुनकर रह जाएंगे दंग
Sun, 12 Mar 2017 08:52 PM IST
उदयन शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सार
-आतिफ ने कहा था, दुबई जाकर रुपये भेजेगा
- मां रेहाना ने बताया करीब 15 दिन पहले फोन करके कहा था
- कहा, उसका बेटा बेकसूर, घर में आर्थिक तंगी थी तो रुपये कमाने की बात कही थी
- सरकार एक बार उसे मिलने दे, वह उससे बात करके सब साफ कर देगी
भोपाल से गिरफ्तार किए गए आईएसआईएस के गुर्गे आतिफ ने करीब 15 दिन पहले घर में फोन करके कहा था उसका पासपोर्ट और वीजा बन गया है। वह जल्द ही दुबई जाकर वहां से रुपये भेजेगा। आतिफ की मां रेहाना ने गुरुवार को मीडिया को यह जानकारी दी। उनका कहना है कि बड़े बेटे अरशद के बीमार होने के बाद घर पर तंगहाली आई तो आतिफ ने घर छोड़ दिया। उसने जल्द ही रुपयों का इंतजाम करने की बात कही थी, लेकिन पैसों के लिए वह आईएसआईएस से जुड़ जाएगा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। रेहाना बोली, अब लोग मुझे आतंकी की मां कहकर पुकारेंगे
विज्ञापन
मां रेहाना ने बताया कि आतिफ चमड़ा उत्पादन में डिप्लोमा कर रहा था। पिता के इंतकाल के बाद उसने तीसरे साल में डिप्लोमा छोड़ दिया था। कोई काम-धंधा न होने पर वह इधर-उधर काम की तलाश में घूमता था। तीन महीनों से घर में तंगहाली आ गई थी। बड़ा भाई अरशद बीमार पड़ गया था। रुपयों की किल्लत थी और आतिफ कोई काम नहीं करता था। जिसके कारण उसे डांटा तो आतिफ रुपये कमाने की बात कहकर घर से चला गया था। आतिफ के पिता एमएच नदवी ने दो शादियां कीं थीं। आतिफ पहली पत्नी रेहाना का बेटा है। घर में आतिफ का बड़ा भाई अरशद और चार बहनें हैं।
बेटे को बताया बेकसूर
आतिफ की मां रेहाना ने उसे बेकसूर बताया है। रेहाना का कहना है कि आतिफ बेकसूर है। एक बार सरकार उसको आतिफ से मिलने दे। वह आतिफ से बात करेगी और सबकुछ साफ कर देगी। कहा कि आतिफ बिगड़ैल हो सकता है पर आतंकवाद का रास्ता नहीं पकड़ेगा।