फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा हो दर्ज

Sat, 24 Dec 2016 07:50 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

- अतीक के खिलाफ मुकदमे की मांग
- भाजपा ने दिया डीएम को ज्ञापन 
विज्ञापन
अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अतीक अहमद के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। वहीं सपा इसे भाजपा की बौखलाहट भरा कदम बता रही है।   
विज्ञापन
एक बात साफ है, भाजपा कैंट सीट पर अतीक का जलवा देख हैरान-परेशान है। इसलिए पार्टी की जिला इकाई ने कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अतीक अहमद के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। इसका ज्ञापन शुक्रवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को भी दिया गया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

बाहुबली प्रत्याशी के कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच से पीएम को कहे थे अपशब्द

अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
भाजपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पहुंचा। यहां जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि बाहुबली प्रत्याशी के कार्यकर्ता सम्मेलन वाले मंच से प्रधानमंत्री को अपशब्द कहे गए। गालीगलौज की सीडी भी उपलब्ध है।

इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए। यह भी पता लगाना चाहिए कि मंच से किन लोगों ने पीएम को अपशब्द कहे हैं। यह मामला गंभीर है। यदि प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा आंदोलन करेगी। महामंत्री सुनील बजाज ने कहा कि अतीक अहमद  को प्रत्याशी बनाए जाने से शहरवासियों में डर समा गया है। व्यापारी वर्ग खौफजदा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें