फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के आगोश में इस तरह एक दूसरे से भिड़ीं 8 गाड़ियां

Fri, 23 Dec 2016 04:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में इस कदर छाया धुआं की सामने वाले को देख पाना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
शुक्रवार को छाये घने कोहरे से कानपुर शहर में दृश्यता इतनी कम हो गई कि सड़क पर चलती गाड़ियां एक दूसरे से भिड़ गईं। महाराजपुर में कुछ भी साफ दिखाई न देने के कारण 8 गाड़ियां आपस में ही एक के पीछे एक भिड़ गईं। इस सड़क दुर्घटना में करीब 10 लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। राहगीरों और आसपास लोगों की मदद से महाराजपुर दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया। कानपुर के अलावा उन्नाव, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, फर्रुखाबाद और कन्नौज में भी कोहरे के कारण शुक्रवार को सड़क दुर्घटनाएं हुईं हैं। 
विज्ञापन

ट्रक और बोलेरो भिड़ीं, लगा जाम

इस तरह आपस में भिड़ीं कारें
कानपुर के सरसौल ब्लॉक के हाथीपुर मोड़ के पास नेशनल हाइवे पर हुई भीषण दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। हाइवे पर खड़े ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर के बाद जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। 

इस मोड़ पर अक्सर होते हैं हादसे

बोलेर और खड़े ट्रक में टक्कर - फोटो : अमर उजाला
सरसौल ब्लॉक का हाथीपुर मोड़ खतरे का मोड़ है। यहां अक्सर दुर्घटनाएं हुआ करती हैं। कोहरा ज्यादा होने के कारण शुक्रवार को एक के पीछे एक गाड़ियां भिड़ गईं।  
विज्ञापन

क्रेन आने के बाद हटा जाम

क्रेन के आने के बाद हटा जाम
इस दुर्घटना में बोलेरो गाड़ी के पार्ट्स सड़क पर बिखर गये। टक्कर के बाद लगे जाम को हटाने के लिए पुलिस ने क्रेन बुलवाई। क्रेन आने के बाद ही जाम खुल सका। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें