फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐन वक्त तिलक चढ़ाने से किया मना, पुत्री के पिता ने पांच लाख की नगदी मांगने का लगाया आरोप

Sat, 05 Dec 2020 04:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पांच लाख रुपयों की और मांग पूरी न होने पर वर पक्ष के लोगों ने तिलक चढ़ाने से मना कर दिया। इससे कन्या पक्ष के लोगों में अफरातफरी मच गई। काफी बातचीत के बाद जब मामला नहीं सुलटा तब देर शाम कन्या के पिता नाते रिश्तेदारों के साथ स्थानीय कोतवाली पहुंच कोतवाल को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


महोबा के खन्ना थानाक्षेत्र के बरभौली गांव निवासी बालेंद्र वर्मा ने बताया कि शहर निवासी लालबहादुर वर्मा के पुत्र रोहित के साथ उनकी पुत्री का रिश्ता तय हुआ है। शुक्रवार को शहर स्थित शहनाई गेस्ट हाउस से तिलक समारोह होना था। शादी छह दिसंबर को है। बताया कि तिलक समारोह में वह अपने नाते रिश्तेदारों को लेकर यहां आ गए।

गेस्टहाउस के मालिक ने कहा कि लड़के वालों को कोरोना हो गया है। कार्यक्रम अभी स्थगित कर दिया है। बताया कि जब उन्होंने लालबहादुर से बात की तो उन्होंने तिलक चढ़ाने से इंकार कर पहले पांच लाख रुपये मांगे। बालेंद्र ने कहा कि रिश्ता तय करते समय वह पांच लाख रुपया दे चुके हैं। तिलक में एक बाइक देनी थी। मगर उन्होंने एनवक्त पर बुलेट की मांग कर दी। इस पर वह तैयार हो गए।
विज्ञापन


मगर पांच लाख रुपयों की और मांग पर अड़े हैं। कहा कि अगर यह रिश्ता नहीं होता है तो वह बर्बाद हो जाएंगे। उसने टेंट, हलवाई आदि का एडवांस जमा कर चुके हैं। शादी के निमंत्रण पत्र बांटने के साथ ही सभी तैयारी कर ली है। एसएसआई संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी को वर पक्ष के घर भेजकर कोतवाली बुलाया गया है। उनके आने के बाद ही हकीकत की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें