फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी के इस फैसले से झूम उठे अन्नदाता, 30 दिन में मिला ये बड़ा तोहफा

Thu, 20 Apr 2017 04:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- राज्यमंत्री डॉ.महेंद्र सिंह ने मीडिया को दी जानकारी
- कहा, योगी सरकार में बुंदेलखंड नंबर-वन होगा
- बांदा में छोटे-बड़े उद्योग लगाने पर हो रहा विचार
 
विज्ञापन
1 of 7
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक फैसले ने किसानों को इतनी बड़ी राहत दी है कि वे खुशी से झूम उठे। किसानों को मिली इस रियायत से अब उन्हें बड़ा फायादा मिलने वाला है। इससे किसानों की आय बढ़ जाएगी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
डेमो
दरअसल,  खरीद केंद्रों में गेहूं छनवाई व तौलाई के नाम पर पहले दो किलोग्राम अनाज की कटौती की जाती थी। योगी सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए अनाज की कटौती के फॉर्मूले को ही हटा दिया। यानी के अब किसान खरीद केंद्रों पर जाकर मुफ्त में गेहूं छनवाई और तौलाई का काम करा सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
यह जानकारी बांदा शहर पहुंचे ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.महेंद्र सिंह ने दी है। बुधवार को सर्किट हाउस में राज्यमंत्री डॉ. सिंह ने प्रेस वार्ता में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

 

4 of 7
डेमो
बोले कि बुंदेलखंड को लेकर मुख्यमंत्री अति गंभीर हैं। इसी वजह से उनकी पहली समीक्षा बैठक झांसी (बुंदेलखंड) में हो रही है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मनरेगा मजदूर ऑनलाइन होंगे। जीपीएस सिस्टम के जरिए काम की प्रगति की जानकारी की जाएगी।

मजदूरों के खातों में सीधे भुगतान होगा। इसी तरह किसानों के गेहूं खरीद का भुगतान भी तुरंत खातों पर किया जाएगा। खरीद केंद्रों में गेहूं तौलाई और छनवाई के नाम पर दो किलोग्राम अनाज कटौती की शिकायतें मिल रही थीं। अब किसी भी केंद्र में यह कटौती नहीं होगी। इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
डेमो
बीज के लिए प्रचार-प्रसार को भी कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग को भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्यमंत्री ने स्वीकारा कि डॉक्टरों की कमी से परेशानी हो रही है। बांदा मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार लाया जाएगा। शहर में 24 और ब्लॉक-तहसील व गांवों में 20 घंटे बिजली आपूर्ति का भी दावा किया।

 
विज्ञापन

6 of 7
डेमो
​उद्योग स्थापित करने के मामले में राज्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड और खासकर बांदा में छोटे-बड़े उद्योग लगाने के लिए शासन में चर्चा हो रही है। जल्द ही कोई ठोस योजना बनेगी। कताई मिल चालू कराने की बाबत राज्यमंत्री का जवाब था कि कताई मिल की जगह दूसरे प्रोजेक्ट के बारे में सोचा जाना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो
​जिससे डेढ़ हजार से ज्यादा बेरोजगारों को रोजगार मिले। उदाहरण दिया कि जिस तरह से बंद कई चीनी मिलें सरकार ने चालू करा दीं। इस दौरान सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, विधायक प्रकाश द्विवेदी (सदर), चंद्रपाल कुशवाहा (बबेरू), राजकरन कबीर (नरैनी) व चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय (चित्रकूट), जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, गीता सागर, शीला सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें