फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिना मान्यता पढ़ाई और फर्जी पंजीकरण पर चार स्कूलों पर कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिले में मान्यता के नियमों को ताक पर रखकर स्कूल संचालन का खेल सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ कि कुछ विद्यालयों ने प्राथमिक स्तर की मान्यता लेकर इंटर तक की कक्षाएं संचालित कीं। छात्रों का पंजीकरण दूसरे विद्यालयों में कराया। डीआईओएस के औचक निरीक्षण में मिली इन गंभीर अनियमितताओं के बाद चार विद्यालयों की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने खजऊपुर (रूमा) स्थित आईपीएस एजुकेशन सेंटर का निरीक्षण किया। विद्यालय की मान्यता प्राथमिक स्तर की होने के बाद भी यहां कक्षा छह से 12 तक की कक्षाएं संचालित होते मिलीं। जांच में पता चला कि कक्षा नौ और 10 के विद्यार्थियों का पंजीकरण बाबा विश्वनाथ सत्तीदीन स्मारक हाईस्कूल तिलसहरी और कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों का पंजीकरण शैलेंद्र सिंह इंटर कॉलेज महाराजपुर में कराया गया था।



निरीक्षण के दौरान विद्यालय में अग्निशमन व्यवस्था, भवन और अन्य जरूरी मानकों में भी खामियां मिलीं। इस पर डीआईओएस ने विद्यालय की मान्यता समाप्त करने की संस्तुति बीएसए से की है।
विज्ञापन




इसके बाद शैलेंद्र सिंह इंटर कॉलेज महाराजपुर पहुंचे डीआईओएस को माध्यमिक शिक्षा परिषद के रिकॉर्ड और विद्यालय में मौजूद विद्यार्थियों की संख्या में अंतर मिला। डीआईओएस ने प्रथम दृष्टया इसे अवैध पंजीकरण का मामला माना। विद्यालय प्रबंधन ने आईपीएस एजुकेशन सेंटर का संचालन उनके करीबी लोगों की ओर से किए जाने की बात भी स्वीकार की। इस पर विद्यालय को नोटिस जारी कर माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता समाप्त करने की संस्तुति की है। इसके अलावा बाबा विश्वनाथ सत्तीदीन स्मारक हाईस्कूल तिलसहरी के खिलाफ भी अवैध पंजीकरण के मामले में मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।



वहीं आदर्श सरस्वती जूनियर हाईस्कूल टौस चौराहा में प्राथमिक मान्यता के बावजूद कक्षा छह से 10 तक की कक्षाएं संचालित मिलीं। विद्यालय परिसर में व्यावसायिक गतिविधियां चलने के साथ अग्निशमन और भवन संबंधी मानक भी अधूरे मिले। डीआईओएस ने इस विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की संस्तुति भी बीएसए को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें