फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा में रीजनिंग ने बिगाड़ा दिमाग का गणित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा में मंगलवार को रीजनिंग के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया। उनके हल निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। जोर लगाया तो सवालों के हल आसानी से निकले। कुछ प्रश्नों को हल करने में काफी समय लगा। परीक्षा में कौन सा अनुच्छेद गिरफ्तारी और हिरासत में सुरक्षा की गारंटी देता है, फीफी पुरस्कार क्यों दिया जाता है, इसरो की स्थापना कब हुई...जैसे सवाल आए।
विज्ञापन



शहर के 54 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। दो पाली में हुए पेपर में प्रति पाली 19440 परीक्षार्थी शामिल हुए। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी हुई। जूते-बेल्ट उतरवाकर, मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। बायोमेट्रिक सत्यापन हुआ। परीक्षा के रीजनिंग सेक्शन में ब्लड रिलेशन, कोडिंग-डिकोडिंग, सीरीज, सिलॉजिज्म और दिशा ज्ञान जैसे प्रश्न प्रमुख रहे। यह प्रश्न अभ्यर्थियों की विश्लेषण क्षमता और तर्क शक्ति को परखने के लिए आए थे। अभ्यर्थियों ने बताया कि रीजिंग के कुछ प्रश्न समय लेने वाले थे, लेकिन अभ्यास करने वालों के लिए आसान रहे।
विज्ञापन



परीक्षा ठीक रही, रीजिनिंग के काफी सवाल आए। जिनको हल करने में समय लगा। -सुजीत लखनऊ

गर्मी ने हाल बेहाल किया। ट्रेन में जगह नहीं मिली, बमुश्किल केंद्र तक पहुंचे, तलाशी में काफी समय देना पड़ा। -अभिषेक गाेंडा

पेपर अच्छा गया। पहला प्रयास है, सवाल काफी सरल थे। समय प्रबंधन से बेहतर हो पाया। -रोहित कुमार लखनऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें