कानपुर। शहर की ऑलराउंडर प्रियांशी दीक्षित श्रीलंका में अपने बल्ले और गेंदबाजी का जादू दिखाएंगी। उनका चयन सात से 13 जुलाई तक श्रीलंका में होने वाली पांच टी-20 भारतीय महिला बधिर क्रिकेट टीम में हुआ है। मंगलवार को इंडिया डेफ क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम की घोषणा की है। प्रियांशी के साथ लखनऊ की प्रतिभा मिश्रा का नाम भी फानइल हुआ है। वह विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।
उत्तर प्रदेश डेफ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशु दीक्षित ने बताया कि दोनों खिलाड़ी लंबे समय से राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। महासचिव आशीष बाजपेयी ने बताया कि भारतीय महिला बधिर टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर एक से छह जुलाई तक नई दिल्ली में होगा। इसके लिए भारतीय टीम श्रीलंका के लिए रवाना होगी। डीफ वुमंस वेलफेयर फाउंडेशन की महासचिव मिनी गोपाल ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।