फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार करोड़ रुपये लेकर रियल एस्टेट कंपनी फरार, निवेश के नाम पर करीब दस हजार लोगों से ठगी

Sun, 25 Aug 2019 11:02 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

एक नामी रियल एस्टेट कंपनी निवेश के नाम पर कानपुर के करीब दस हजार लोगों से एक हजार करोड़ रुपये लेकर फरार हो गई। ठगी का शिकार हुए लोग शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे और शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर सीओ कोतवाली ने जांच शुरू की।

विज्ञापन


कंपनी ने निवेशकों को रकम दोगुना से लेकर चार गुना करने का लालच दिया था। इसमें देश भर के दस लाख से अधिक लोग फंसे हैं। जिनसे कंपनी ने हजारों करोड़ रुपये वसूले। कोतवाली सीओ राजेश पांडेय के मुताबिक कंपनी का एक कार्यालय माल रोड पर था जो कि दो साल पहले बंद हो गया था।

विज्ञापन

इसके अलावा देश के अलग-अलग शहरों में उसके दफ्तर हैं। शिकायत के मुताबिक शहर के करीब दस हजार लोगों ने करोड़ों रुपये गंवा दिए। नौबस्ता निवासी तापस बकुली को करीब तीस लाख रुपये कंपनी से लेने थे, लेकिन समय पूरा होने से ठीक पहले कंपनी दफ्तर बंद कर भाग निकली। एसएसपी दफ्तर में कुछ वकील भी शिकायत करने पहुंचे।

उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय तक हो चुकी है। पीएमओ से जांच नजीराबाद सीओ के पास आई थी। पर, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का निकला। इसलिए अब आगे की कार्रवाई कोतवाली में होगी। पुलिस के मुताबिक कंपनी पर कोलकाती व रांची में भी एफआईआर दर्ज है। यहां जांच शुरू कर दी गई है। उसी आधार पर एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी। 

जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद जो तथ्य व साक्ष्य सामने आएंगे, उस आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी पूर्वी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें