फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने बैंक खाते में आधार लिंक कराने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर, लापरवाही पड़ सकती है भारी

Mon, 20 Aug 2018 02:03 PM IST
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर

सार

- गलत आधार लिंक से कई के खाते से निकले रुपये
- एसबीआई ने बैंक शाखाओं को जारी की एडवाइजरी
 
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
बैंक के खाते में यदि आपने आधार कार्ड का नंबर लिंक कराया है तो बैंक जाकर यह जानकारी जरूर कर लें कि आपके आधार नंबर से ही बैंक खाता लिंक हुआ है या नहीं। दूसरे के आधार नंबर से लिंक होने से आपके खाते से रुपये निकल सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
एसबीआई की कई शाखाओं में ऐसे मामले आने के बाद एसबीआई ने बैंक शाखाओं को एडवाइजरी जारी की है। एसबीआई के सूत्रों ने बताया कि 10 अगस्त को एक शाखा के मैनेजर के  खाते से दो बार में 10 हजार रुपये निकल गए। यह रुपये इटावा के कस्टमर सेल प्वाइंट (सीएसपी) से निकाले गए। सीएसपी में एक बार में पांच हजार रुपये निकलते हैं। जब मैनेजर ने स्टेटमेंट चेक किया तो उन्हें रुपये निकलने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
इसके बाद उन्होंने खाते को होल्ड करवा दिया और मामले की जानकारी उच्च अफसरों को दी। फिर जांच में पता चला कि उनके बैंक खाते में उनके आधार कार्ड के नंबर के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति का आधार लिंक हो गया था। यह आधार कैसे लिंक हुआ, इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है।

4 of 6
डेमो पिक
इसी तरह दो अन्य मामले भी प्रकाश में आए हैं। इसके बाद एसबीआई मुख्यालय ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि जिस भी व्यक्ति का बैंक खाते से आधार लिंक है, वह एक बार बैंक से इस संबंध में जानकारी कर ले। 
 
विज्ञापन

एटीएम में भी संभलकर करें लिंक 

5 of 6
डेमो पिक
एटीएम से रुपये निकालने के दौरान जिन लोगों का बैंक खाता आधार कार्ड के नंबर से लिंक नहीं होता है, उनसे एटीएम में विकल्प पूछा जाता है। यदि आप हां का विकल्प चुनते हैं तो सावधानी के साथ आधार नंबर डालें। अनजाने में की गई लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है सीएसपी

6 of 6
डेमो पिक
सीएसपी एटीएम की तर्ज पर रुपये निकालने वाली एक प्रकार की मशीन होती है। इसमें अंगूठा लगाने और आधार नंबर देने पर एक बार में पांच हजार रुपये निकाले जा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इन मशीनों को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें