फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कानपुर से 35 मिनट में पहुंचे लखनऊ, NE-6 का सेक्शन तैयार...अधिकारी बोले- सुरक्षा और इंटरचेंज का काम शेष

Thu, 02 Oct 2025 03:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Unnao News: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का उन्नाव सेक्शन बनकर तैयार है, लेकिन आधिकारिक उद्घाटन से पहले ही लोग इस पर अनाधिकृत रूप से फर्राटा भर रहे हैं और 35 मिनट में दूरी तय कर रहे हैं। एनएचएआई ने कहा है कि सुरक्षा और बंथरा इंटरचेंज का काम अभी शेष है।
विज्ञापन
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे से लखनऊ की ओर जाती कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का (एनई-6) काम उन्नाव क्षेत्र में तय समय में पूरा हो गया। आधिकारिक तौर पर इस एक्सप्रेसवे पर यातायात शुरू होने से पहले ही लोग फर्राटा भरने लगे हैं। उन्नाव से लखनऊ के बनी तक 45.3 किलोमीटर की दूरी 35 मिनट में तय कर रहे हैं। अभी टोल व्यवस्था भी लागू नहीं है। हालांकि एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि लोग बिना अनुमति एक्सप्रेसवे पर चल रहे हैं।

विज्ञापन

अभी सुरक्षा संबंधी कुछ काम और बंथरा में इंटरचेंज के काम पूरा होने में करीब बीस दिन और लगेंगे। कानपुर-लखनऊ के बीच बन रहे 64 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड एक्सप्रेसवे, उन्नाव जिले में 45.3 किलोमीटर में बनकर तैयार हो गया है। आधिकारिक तौर पर इसे यातायात के लिए अभी नहीं खोला गया है। इसके बाद भी वाहन सवार उन्नाव के आजाद मार्ग से लखनऊ के बनी के बीच आवागमन करने लगे हैं।

एनएच 27 पर बने इंटरचेंज पर उतर रहे हैं वाहन
लखनऊ की तरफ से आने वाले दो और चार पहिया वाहन सीधे आजाद मार्ग चौराहा पर एनएच 27 पर बने इंटरचेंज पर उतर रहे हैं। कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों के आजाद मार्ग से रास्ता बंद होने से वाहन चालक, गदनखेड़ा चौराहा से उन्नाव-लालंगज (रायबरेली) हाईवे पहुंचकर कोरारी के पास बनाए गए इंटरचेंज से होकर लखनऊ जा रहे हैं।

कानपुर-लखनऊ हाईवे और उन्नाव-लालगंज हाईवे से जुड़ा
इस एलिवेटेड एक्सप्रेसवे को कानपुर-लखनऊ और उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे से जोड़ा गया है। इन दोनों ही स्थानों से लोग इस एक्सप्रेसवे पर चढ़ और उतर सकेंगे। उन्नाव में दो जगह इंटरचेंज बनाए गए हैं। कानपुर से लखनऊ जाने-आने के लिए जाजमऊ गंगा पुल या गंगा बैराज से आकर आजाद मार्ग चौराहा से एक्सप्रेसवे पहुंच सकेंगे। उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे से वाहन अचलगंज के कोरारी गांव के इंटरचेंज से इस एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर सकेंगे।

अफसर बोले-अभी सफर में खतरा
एनएचएआई के पीडी कर्नल शरद चंद्र सिंह ने बताया कि कानपुर-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का काम लगभग पूरा हो गया है लेकिन सुरक्षा संबंधी कुछ काम और लखनऊ के बंथरा में इंटरचेंज का काम बाकी है। उसे 15 से 20 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। काम पूरा किए बिना, यात्रा की अनुमति नहीं दी जा सकती। जहां से भी वाहन पहुंच रहे हैं उन रास्तों को बंद कराया जाएगा। बताया कि काम पूरा हुए बिना ही सफर करने में खतरा भी हो सकता है।
विज्ञापन

मानकों की जांच के बाद देंगे एनओसी
निर्माण एजेंसी के प्रशासनिक अधिकारी उदित कुमार जैन ने बताया कि एनएचएआई की उच्चस्तरीय तकनीकी टीम इस एक्सप्रेसवे के मार्ग संकेतक, मार्ग प्रकाश, रिफ्लेक्टर, ब्लिंक सोलर लाइट, फेंसिंग सहित सड़क सुरक्षा संबंधी अन्य मानकों पर जांच करने के बाद एनओसी देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें