फरवरी माह में हुई थी जय सिंह की शादीबताया कि मानसी कस्बे एक विद्यालय में कक्षा 11 में पढ़ती थी। मृतका दो बहनों व एक भाई में दूसरे नंबर की थी। बड़ी बहन की शादी हो गई है। इसी तरह थानाक्षेत्र के अत रैया गांव में जय सिंह यादव (28) पत्नी कल्पना से विवाद के बाद पशुबाड़े में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जय सिंह की फरवरी माह में शादी हुई थी।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसी तरह मौहर गांव में गृहकलह के चलते सुशील कुमार निषाद की पत्नी अर्चना (40) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।मृतका अपने पीछे पुत्री मोनिका, सोनिका, पुत्र अभिषेक को रोता बिलखता छोड़ गई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि तीनों घटनाओं की सूचना मिली है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।