फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजा मुराद ने सराहा ‘अमर उजाला अपराजिता’ अभियान, 'बॉलीवुड से राजनीति तक' महिलाओं की बातें

Mon, 26 Nov 2018 08:24 AM IST
kapil sharma यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एक्टर रजा मुराद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर शहर आए बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रजा मुराद ने ‘अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह अभियान उन महिलाओं के लिए एक बेहद उम्दा प्लेटफार्म है, जिनमें कुछ करने की चाह है, जो समाज में आगे बढ़कर अपने हुनर की छाप दुनिया पर छोड़ना चाहती हैं, वे महिलाएं अभियान के जरिए अपने विचारों को दूसरे के सामने प्रस्तुत कर सकेंगी। साथ ही, हर क्षेत्र की महिलाओं को एक-दूसरे के संग कंधा से कंधा मिलाकर चलने का मौका मिलेगा। इस मौके पर रजा मुराद ने अभियान का पोस्टर भी लांच किया।
विज्ञापन


अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स का पोस्टर लांच करते हुए रजा ने कहा इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को समाज में और भी ताकत मिलेगी। महिलाओं को अपने विचार रखने के लिए एक सशक्त माध्यम मिलेगा। महिलाएं बॉलीवुड से राजनीतिक मंचों तक अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं। अभियान के जरिए महिलाओं को उन महिलाओं से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिन्होंने अपना एक मुकाम हासिल किया है। महिलाएं इस मुहिम के साथ जुड़कर खुद को और भी सश्क्त बना सकती हैं।

इस मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी से भी लोगों को मिलवाया। उन्होंने कहा हम पिछले 37 सालों से एकसाथ हैं। वे मेरे हर फैसले पर साथ हैं, मैं सदैव उनके चेहरे पर मुस्कान देखना चाहता हूं। रजा ने कहा अमर उजाला की 100 मिलियन महिलाओं के चेहरे पर स्माइल लाने का प्रयास काबिले तारीफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें