फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मैराथन में रौनक व टीना ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सीएसजेएमयू में खेलो भारत अभियान के तहत शारीरिक शिक्षा विभाग और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विवि इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मैराथन पुरुष वर्ग में रौनक गौतम ने स्वर्ण, प्रिंस गुप्ता ने रजत और अनुराग ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में टीना ने स्वर्ण, कोमल सैनी ने रजत और अनन्या कमल ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन



रस्साकशी प्रतियोगिता में बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) तृतीय वर्ष की टीम विजेता और बीपीईएस प्रथम वर्ष की टीम उपविजेता रही। एकलव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के एथलेटिक ट्रैक पर आयोजित मैराथन और रस्साकशी प्रतियोगिता में कुल 121 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे पहले कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा और विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव ने किया। समापन पर दोनों अधिकारियों के साथ क्रीड़ा सचिव ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. आरपी सिंह, डॉ. निमिषा सिंह, अभिषेक मिश्रा, सौरभ तिवारी, गुंजन, मानस यादव और कृष्णा मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें