फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीरंदाजी में रतनम दीक्षित ने जीते तीन पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मेघालय की राजधानी शिलांग में 11 से 17 नवंबर तक आयोजित 33वीं एनटीपीसी सीनियर इंडियन राउंड राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में कानपुर की रतनम दीक्षित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। यूथ आर्चरी एकेडमी की खिलाड़ी रतनम ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीते। साथ ही मार्च 2027 में होने वाले नेशनल गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।
विज्ञापन


रतनम ने बालिका वर्ग की इंडियन राउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं मिक्स टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। रतनम के प्रदर्शन के दम पर इंडियन राउंड स्पर्धा में उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता पर जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर, कोच संदीप कुमार पासवान और प्रशिक्षक शिवआसरे ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें