फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: रिटायर्ड फौजी की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सिर को छूती हुई निकली गोली, घायल

Thu, 03 Dec 2020 10:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घायल रवि प्रताप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में कार हटाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने रिटायर्ड फौजी की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें फौजी घायल हो गया और उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। फौजी के परिजनों ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जय नारायण वर्मा रोड निवासी रिटायर्ड फौजी रवि प्रताप सिंह बुधवार रात लगभग 11.25 बजे गांव धंसुआ से विवाह समारोह में शामिल होकर अपने घर वापस जा रहे थे।

आंबेडकर मूर्ति के पास एक कार गलत तरीके से खड़ी थी। जिसमें सवार लोगों से रवि प्रताप ने रास्ता देने के लिए कहते हुए कार को किनारे करने की बात कही। आरोप है कि कार में सवार गांव धंसुआ निवासी तीन लोगों ने बिना कुछ सुने तमंचों व रायफल से रवि प्रताप की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


गोली लगने से कार के शीशे टूट गए और एक गोली रवि प्रताप के सिर को छूती हुई निकल गई। सूचना पर पहुंचे परिजन रात में ही रवि प्रताप को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से इलाज के बाद वह रवि को घर ले आए।

इस मामले में परिजनों ने गुरुवार को एएसपी अजय प्रताप को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एएसपी ने मामले में फतेहगढ़ कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें