फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली कक्षा नौ की छात्रा के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद(कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा के साथ गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की जानकारी मां को दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पॉक्सो व दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रसूलाबाद क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी कानपुर नगर के एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। वह कानपुर में मजदूरी करता है। लॉकडाउन में स्कूल बंद होने के कारण बेटी गांव आ गई थी। 18 सितंबर की शाम गांव के इकरार उर्फ बाटा पुत्र हफीजुद्दीन ने बेटी को घर में अकेला पाकर कमरे में दबोच लिया। उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने के बाद धमकी देकर मौके से भाग गया। खेत से लौटी मां को उसने घटना की जानकारी दी। परिजन मामले में शिकायत करने थाने जा रहे थे। तभी आरोपी ने रास्ते में घेर लिया और रिपोर्ट लिखाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। किसी प्रकार मौका देख परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी।
एसएसआई सुखबीर कुशवाहा ने बताया कि मामले में पॉक्सो व दुष्कर्म आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। पीड़िता को मेडिकल के लिए पुलिस के साथ अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें