यूपी के महोबा जिले में शहर के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी से डेढ़ माह पूर्व दुष्कर्म हुआ था, जिसका मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार को दुष्कर्म पीड़िता ने कोतवाली के एक दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
किशोरी का आरोप है कि न्याय दिलाने के नाम पर दरोगा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ जितेंद्र दुबे का कहना है कि किशोरी द्वारा विद्वेष भावना से आरोप लगाया गया है जोकि निराधार हैं।