फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: बहला-फुसलाकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर आरोपी दे रहा धमकी, SP से लगाई न्याय की गुहार

Sun, 09 Jul 2023 01:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता को शिकायती पत्र देकर पीड़िता और परिजनों ने पूरी घटना बताई। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में थाना महोबकंठ के एक गांव में युवती का शारीरिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर परिजनों ने शनिवार को पीड़िता के साथ एसपी की चौखट पहुंच न्याय की गुहार लगाई है। एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती को छह माह पहले बहला-फुसलाकर युवक ने दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

इसके बाद लगातार धमकी देकर गलत काम करता रहा, जिससे युवती गर्भवती हो गई। उलाहना देने पर आरोपी ने गर्भपात कराने की बात कहते हुए किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी युवती यह बात छिपाए रही। शनिवार को जब परिजनों ने कड़ाई से पूछताछ की, तो युवती ने पूरा मामला बताया।
इसके बाद पिता पुत्री को लेकर महोबा आया और पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता को शिकायती पत्र देकर पूरी घटना बताई। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। साथ ही, पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें