हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 85 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी 85 वर्ष की महिला बुधवार की शाम लगभग सात बजे घर पर अकेली थी। उसका निशक्त पुत्र खेत पर गया हुआ था, जबकि दूसरा पुत्र घरेलू कार्य से ग्राम परसोला गया था।
इसी दौरान पड़ोसी गांव डालपुरवा निवासी कमलेश (30) पुत्र सोबरन घर में घुस आया। कमलेश ने वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया, जब वृद्धा ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसके साथ मारपीट की।
शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरेापी धमकी देते हुए भाग निकला। बुुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना का पता चलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने गुरुवार को वृद्धा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। वृद्धा को जिला अस्पताल भेजा गया है।