फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे घोटाला: जांच आगे बढ़ाने आएंगे पुलिस महानिदेशक, एसपी ईओडब्ल्यू ने की थी शिकायत

Fri, 08 Jan 2021 12:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे - फोटो : Social
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे में हुए जमीन घोटाले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए अगले सप्ताह खुद पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) शहर आ रहे हैं।
विज्ञापन


जांच में यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी) के अधिकारियों से सहयोग न मिलने पर एसपी ईओडब्ल्यू ने पुलिस महानिदेशक को शिकायती पत्र लिखने के साथ ही संबंधित अधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज करने के अनुमति मांगी थी।

ईओडब्ल्यू एसपी बाबूराम ने यूपीडा के अधिकारियों से एक्सप्रेस वे पर कहां-कहां मोड़ दिया गया है, इसकी सूचना मांगी थी। अधिकारियों ने सूचना देने के बजाय अपर मुख्य सचिव गृह से जानकारी लेने की बात कही थी। इसके बाद एसपी ने डीजी को पत्र लिखकर कार्रवाई की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबूराम ने बताया कि अगले सप्ताह डीजी ईओडब्ल्यू डॉ. राजेन्द्र पाल सिंह शहर आएंगे। वे खुद एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा अन्य केसों की प्रगति पर भी मार्ग दर्शन देंगे। उनके आदेश के बाद आगे की कार्रर्वाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें